फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

Thu, 17 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों कुपवाड़ा में पेट्रोलिंग के दौरान हृदय गति रुकने से अमरत्व को प्राप्त हुए गरुड़ निवासी पांच कुमाऊं के जांबाज सैनिक शंकर सिंह अल्मियां की बृहस्पतिवार को यहां सरयू और गोमती के संगम में सैन्य सम्मान के साथ गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने मृतक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। नौ कुमाऊं रेजीमेंट अल्मोड़ा के मेजर राहुल रॉय के नेतृत्व में आए सैनिकों ने जवान के सम्मान में हवा में गोलियां दागकर सलामी दी।

पांच कुमाऊं के हवालदार प्रताप सिंह कठायत, नायब सूबेदार नंदन सिंह कुपवाड़ा से हेलीकाप्टर से इस जांबाज सैनिक अल्मियां का पार्थिव शरीर दिल्ली लाए। वहां से सेना के विशेष वाहन से उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा।
विज्ञापन


 पार्थिव शरीर के उनके घर पहुंचने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बाद शवयात्रा शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। सेना के अधिकारियों और जवानों ने अपने साथी को अंतिम विदाई दी।

चिता को मुखाग्रि उनके पिता धरम सिंह, पुत्रगण सौरव और अनूप ने दी। संगम पर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह डसीला, होटल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, भाजपा जिला महामंत्री शिव सिंह टंगडिय़ा, हरीश खेतवाल, प्रभारी डीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम फिंचा राम चौहान, तहसीलदार पदम सिंह मेहरा और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टल बलवंत सिंह सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें