फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम; कर्मचारी परेशान

Mon, 31 Aug 2026 11:02 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। जिला मुख्यालय से महज 8-10 किमी दूर इस मार्ग के बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन
पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद, लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस मुख्य मार्ग के बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह नौ बजे के बाद भी, यानी तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मार्ग नहीं खोला जा सका।

विज्ञापन


मार्ग बाधित होने से मरीजों को ले जा रही एक एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसी रही। सुबह दफ्तर और दैनिक कार्यों का समय होने के कारण कर्मचारी, टैक्सी, अखबार और दूध की सप्लाई वाले आवश्यक सेवाओं के वाहन भी रास्ते में अटके रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रवाईखाल में पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण मार्ग खोलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर बीआरओ के कर्मचारी तो मौजूद हैं, लेकिन तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी मलबे को हटाने के लिए भारी लोडर मशीन मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन की तैयारियों पर तीखा आक्रोश जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में हुई आपदा प्रबंधन की बैठकों में संवेदनशील रवाईखाल क्षेत्र में एक लोडर मशीन स्थायी रूप से तैनात रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद घटना के घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर मशीन का न पहुंचना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें