फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: भारी भूस्खलन से बागेश्वर-गरुड़ मुख्य मार्ग ठप, पुरानी जेसीबी के भरोसे प्रशासन, लोग बेहाल

Tue, 08 Sep 2026 11:11 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर-गरुड़ मुख्य मोटर मार्ग पर रवाईखाल के समीप भीषण भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। पहाड़ी से दरके विशाल मलबे और बोल्डरों के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
विज्ञापन
भूस्खलन से बागेश्वर-गरुड़ मुख्य मार्ग ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले में लगातार हो रही बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बागेश्वर-गरुड़ मुख्य मोटर मार्ग पर रवाईखाल के समीप भीषण भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। पहाड़ी से दरके विशाल मलबे और बोल्डरों के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

विज्ञापन


गंभीर बात यह है कि इस अति-महत्वपूर्ण मार्ग को खोलने के लिए विभाग की ओर से महज एक पुरानी जेसीबी मशीन लगाई गई है, जिसकी धीमी गति के कारण सड़क खुलने में भारी देरी हो रही है। इतने बड़े भूस्खलन और मुख्य मार्ग के लंबे समय से बाधित रहने के बावजूद शासन-प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मार्ग बंद होने के कारण बागेश्वर से देहरादून जाने वाली बस सेवा ठप हो गई है और बस रास्ते में ही फंसी हुई है। इसके अलावा सुबह के समय स्कूल और कॉलेज जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों, शिक्षकों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत अतिरिक्त और आधुनिक मशीनें लगाकर रवाईखाल में त्वरित गति से मलबा साफ कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें