फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में लगे कूड़े के ढेर

Wed, 27 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में लगे कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। एसपी ने पुलिस लाइन के पास नगर पालिका का कूड़ा फेंकने पर रोक लगा दी है। जिससे मंगलवार को नगर से कूड़ा नहीं उठा। जिस कारण कई जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। वहां उठ रही बदबू से लोगों को परेशानी होने लगी है। नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पालिका, पुलिस, प्रशासन से मामले को सुलझाने की मांग की है। 
विज्ञापन


 नगर पालिका परिषद पहले से पुलिस लाइन के पास शहर का कूड़ा फेंकती रही है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण पुलिस लाइन में रह रहे अधिकारियों, पुलिसकमियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। जिस कारण एसपी सुखवीर सिंह ने सोमवार को नगर पालिका से वहां कूड़े का निस्तारण न करने को कहा। आदेश का पालन करवाने के लिए वहां पुलिस का पहरा लगा दिया। एसपी के कड़े रुख से नगर में कूड़ा निस्तारण की समस्या हो गई है।

पालिकाकर्मियों ने शहर की सफाई तो की लेकिन निस्तारण स्थल तय न होने के कारण कूड़े का कई जगह ढेर लग गए। इससे राह चलते लोगों के अलावा व्यापारियों, नागरिकों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। व्यापारियों, नागरिकों ने कहा कि कूड़ा यदि शीघ्र नहीं हटा तो बीमारी फैलने की आशंका है। उन्होंने डीएम से मामले का शीघ्र हल निकालने को कहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि पुलिस लाइन 2003 में बननी शुरू हुई जबकि वहां पहले से तत्कालीन डीएम की सहमति पर कूड़े का निस्तारण होता रहा है। ईओ ने तहसीलदार से कूड़ा निस्तारण के लिए शीघ्र निर्विवाद भूमि दिलाने की मांग की गई है। जगह मिलते ही कूड़े का तेजी से निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें