फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में टैंकरों से बांटा जा रहा पेयजल

Mon, 09 May 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
Water Institute of the vehicle in the water divides Bageshwar. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में पेयजल संकट बना हुआ है। नगर के विभिन्न स्थानों पर जल संस्थान टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कर रहा है। सोमवार को कंट्रोल रूम में पानी न आने की चार शिकायतें दर्ज की गई। 
विज्ञापन

बागेश्वर नगर में अभी तक वर्षों पुराने पेयजल सिस्टम से जलापूर्ति की जाती है।
ऐसे में नगर की लगभग 20 हजार की आबादी को जरूरत का आधा पानी ही मिल पाता है। मंडलसेरा ऐसा क्षेत्र है जहां पर जल संस्थान एक दिन छोड़कर जलापूर्ति करता है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए तीन दिन का इंतजार करना पड़ता है। अधिकांश लोग नौले-धारों से जलापूर्ति करने को मजबूर हैं। परंपरागत स्रोतों पर भी अधिक जमावड़ा लगने पर ज्यादातर लोग कपड़े धोने से लेकर अन्य जरूरतों का पानी नदियों से लाते हैं। परंतु पिछले दो दिन से बारिश के बाद नदियों में अत्यधिक गंदा पानी आने के बाद लोग परेशान हैं।
हालांकि जल संस्थान ने पेयजल किल्लत से निपटने के लिए टैंकर लगाए हैं। इनमें एक टैंकर विभाग का अपना है जबकि संस्थान ने तीन वाहन किराए पर लिए हैं। लेकिन टैंकरों का लाभ भी केवल सड़कों के किनारे रहने वाली आबादी को ही मिल पा रहा है। सोमवार को चौरासी, कठायतबाड़ा, मंडलसेरा के बनखोला और गोमती पुल से पानी नहीं आने की एक-एक शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें