फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 40 लोगों ने रक्तदान किया

Sat, 28 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में रक्तदान किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। रेडक्रॉस और स्वीप की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। आगामी 15 फरवरी को मतदान जरूर करने का का आह्वान किया गया। शुक्रवार को जिला अस्पताल में आयोजित शिविर का उद्घाटन डीएम मंगेश घिल्डियाल, एसपी सुखवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है।
विज्ञापन


रक्तदान कर हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं। उन्होंने रेडक्रॉस, स्वीप की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजित इस शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने मे सहायक बनेंगे।

शिविर में रेडक्रॉस के अध्यक्ष अशोक लोहनी, आलोक पांडेय, नोडल अधिकारी आकाश सारस्वत, प्रदीप जोशी, कैलाश चंदोला, सुरेश सती, गोपाल चौबे, माया चंदोला, हेमा जोशी, पूरन भट्ट, गीता रौतेला, डीके वर्मा, सीपी मिश्रा, भूपेश पांडेय आदि थे। रक्तदान शिविर आयोजित कराने में डॉ. आरएस शाही, डॉ. हरीश दफौटी, मनोज धानिक आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें