फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर जिले में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना

Fri, 26 May 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बारिश से जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई। लगातार बारिश होने से कई स्थानों पर सड़कें भी तलैया बन गईं। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने जिले में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही बारिश का क्रम जारी हो गया। जिला मुख्यालय में रुक-रुककर मूसलाधार बारिश होती रही। बारिश से जहां एक ओर गाड़-गधेरे उफान पर आए वहीं जलभराव के कारण कई स्थानों पर सड़कें तलैया बन गईं। गरुड़ में सात जबकि बागेश्वर में 10 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इधर मौसम विभाग ने बागेश्वर जिले में 29 मई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट हो गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने भारी बारिश से किसी तरह की आपदा की संभावना को देखते हुए सभी विभागों को सचेत रहने को कहा है। उन्होंने नदी, नालों के उफान पर आने की स्थिति में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को भी सचेत करने को कहा है। प्रशासन ने आपदा की स्थिति में विभागीय अधिकारियों से किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें