राजीव गांधी खेल अभियान के तहत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विभिन्न खेलों में बालकों के वर्ग में बागेश्वर की टीमें आगे रही। बालिकाओं के वर्ग में कपकोट, गरुड़ की टीमों का दबदबा रहा। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
प्रतियोगिता के 16 वर्षीय बालक वर्ग की एथलेटिक, टेबल टेनिस आदि में मुकेश कुमार, ललित हरड़िया, धीरज भाकुनी, हिमाशु खुल्बे, मुकेश कुमार, हिमांशु सिंह, बबलू कुमार, धीरज, अमित, सुभाष, करन, नितेश, दीपक, बालिका वर्ग में हेमा बिष्ट, रजना भरड़ा, खष्टी जीना, तनुजा आर्या, ममता मेहरा, ममता बिष्ट, अंजलि, किरन ने बाजी मारी।
खोखो, कबड्डी, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, हाकी के बालक वर्ग में बागेश्वर ब्लॉक, बालिका वर्ग मेें तीनों ब्लॉकों की टीमों को सफलता मिली। मुख्य अतिथि जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल ने पुरस्कार बांटे। युवा कल्याण अधिकारी शांति प्रकाश, चित्रा पांडे, गणेश धपोला, चंदन कोरंगा, संजय खेतवाल, देवी दत्त पांडे, जयंत भाकुनी आदि थे।