फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर से गंगोत्री की यात्रा पर रवाना हुए 55 बुजुर्ग

Mon, 18 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के तहत 55 लोगों का दल यहां से गंगोत्री के लिए रवाना हुआ। विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने प्रात:काल  दल को हरी झंडी दिखाकर यहां से रवाना किया। अब सोमवार को 37 तीर्थ यात्री बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न हिस्सों से आए 55 बुजुर्गों का दल रविवार की सुबह गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ। यहां कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह से इस दल को अध्यक्ष और विधायक ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार बुजुर्गों को सम्मान देने के साथ ही पर्यटन को बढ़ाने के मकसद से इस यात्रा का संचालन कर रही है।

इसका सभी खर्च सरकार की ओर से उठाया जाता है। पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी ने बताया कि यह दल श्रीनगर, उत्तरकाशी होकर 19 मई को गंगोत्री धाम के दर्शन करके वापस लौटेगा। पूरी यात्रा पांच दिनों की होगी। उन्होंने बताया कि 37 सदस्यों का दल सोमवार को बद्रीनाथ धाम के लिए जाएगा।
विज्ञापन


हर हफ्ते रविवार को गंगोत्री, सोमवार को बद्रीनाथ के लिए तीर्थ यात्रियों के दल यहां से रवाना होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी, एसडीएम फींचाराम चौहान, जिला विकास अधिकारी डा. महेश कुमार, तहसीलदार पीएस माहरा सहित केएमवीएन के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें