फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्य वृद्धि के खिलाफ युकां ने फूंका केंद्र का पुतला

Sun, 17 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने के विरोध में युकां कार्यकर्ताओें ने रविवार को यहां केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओें ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर सत्ता में आई भाजपा अब सभी मोेर्चों पर नाकाम हो गई है। लोगों का विश्वास उठने लगा है।
विज्ञापन


प्रदेश सचित प्रवीण कुमार के ने नेतृत्व में यहां बाजार में युकां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ केंद्र की मोदी सरकार के पुतले का दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव से पहले मोदी और उनके  समर्थकों ने लोगों को महंगाई दूर करने के सपने दिखाए।

लोगों ने उन पर यकीन करके व्यापक बहुमत के साथ सत्ता सौंपी, लेकिन अब मोदी के  सभी वायदों की हवा निकलने लगी हैं। आर्थिक मोर्चे पर भी सरकार फेल हो गई है। तेल की कीमतें तेजी से बढ़ने के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


पुतला जलाने वालों में हीरा कठायत, राजू तिरुवा, विमल ऐठानी, प्रकाश तिरुवा, मयंक, तजुज , गजेंद्र, पवन, भूपेश, जगदीश, रोहित, नकुल, राकेश जोशी, मोहन तिरुवा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें