कौसानी (बागेश्वर)। जीआईसी के खेल मैदान में गणेश रावत मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को प्रतियोगिता के दो मैच खेले गए। ब्रदीनाथ इलेवन और गजबज सीनियर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने मैच जीते।
पहले मैच में गजबज सीनियर की टीम ने टाॅस जीतकर गरुड़ की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गरुड़ की टीम ने पहले खेलते हुए 92 रन बनाए। टीम की ओर से सुमित ने 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गजबज ने 12वें ओवर में आठ विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम की तरफ से राहुल कठायत 25 रन की पारी खेली। दूसरे मैच में बद्रीनाथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लौबांज इलेवन ने पहले खेलते हुए 72 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी प्रियांशु ने 10, कपाला ने 20 रन बनाए। बद्रीनाथ के रॉकी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बद्रीनाथ की टीम ने सात ओवर में एक विकेट खोकर नौ विकेट से मैच अपने नाम किया। टीम के लिए रोहित ने 22 और दिनेश ने 19 रन की पारी खेली। एकमात्र विकेट मुन्ना की झोली में गया। संवाद