फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुली रिखाड़ी-बाछम-बदियाकोट सड़क

Sat, 02 Feb 2019 11:06 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के बर्फबारी से लदी रिखाड़ी बाछम बदियाकोट रोड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कपकोट ब्लाक की रिखाड़ी-बाछम-बदियाकोट सड़क 11 दिन बाद भी नहीं खुल पाई है। इससे मल्ला दानपुर क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुचारु करने के लिए जेसीबी की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

  
विगत दिनों हुई बर्फबारी से मल्ला दानपुर के गांवों को यातायात से जोड़ने वाली रिखाड़ी-बाछम-बदियाकोट सड़क 22 जनवरी को बंद हो गई थी। पीएमजीएसवाई ने सड़क को खोलने के लिए दो जेसीबी लगा रखी हैं। 

सड़क के बड़े हिस्से में बर्फ की मोटी चादर बिछी होने से यह अभी तक सुचारु नहीं हो पा रही है। इससे मल्ला दानपुर क्षेत्र के बोर बलड़ा, बदियाकोट, कालो, किलपारा, सोराग, बाछम, खाती, तीख, उगिंया आदि गांवों के लोग परेशान हैं। इन गांवों में सब्जियां भी नहीं पहुंच पा रही हैं। 
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल का कहना है कि रिखाड़ी-बाछम-बदियाकोट सड़क को खोलने के लिए तेजी से काम कर रहा है। क्षेत्र के गोदामों में राशन की फिलहाल कोई कमी नहीं है। शामा-लीती-गोगिना सड़क खुल चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें