फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से फरार ईनामी आरोपी को मुंबई से दबोचा

Sat, 02 Feb 2019 11:03 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन

दो साल से फरार ईनामी आरोपी युवक को बैजनाथ पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। युवक पर एक किशोरी को भगा कर  ले जाने का आरोप है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


 साल 2017 में गरुड़ तहसील के एक गांव के निवासी ने राजस्व पुलिस में एक युवक जानकी प्रसाद पर नाबालिग बेटी के भगाने का आरोप लगाया था। करीब एक माह बाद यह मामला सिविल पुलिस के पास पहुंचा था। 

आरोपी इस बीच फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 2500 रुपये का ईनाम तक घोषित भी किया था। इधर, एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर 22 जनवरी को एक टीम को मुंबई भेजा गया। टीम ने 29 जनवरी को बसई, थाना वालीव मुंबई से आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। दोनों को वहां सीजेएम कोर्ट बसई में पेश किया गया। वहां से सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को एक फरवरी को बागेश्वर लाया गया। जहां आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें