गरुड़ (बागेश्वर)। मानसूनी बारिश का असर गरुड़ से चलने वाली हेली सेवा पर भी पड़ा है। दून और हल्द्वानी के लिए चलने वालीं सेवाएं बाधित रहीं।
गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड से हल्द्वानी के लिए रोजाना दो सेवाएं चलती हैं। बाारिश के चलते रविवार को देहरादून और हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा। इससे उक्त स्थानों को जाने वाले लोगों को टैक्सियों से सफर करना पड़ा।
यात्री पूनम खड़ाई, निकिता, ममता, कैलाश सिंह, मनोज सिंह, हरीश ने बताया कि बारिश के कारण सड़कें बदहाल हैं ऐसे में हेली सेवा के बाधित होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्हें महंगा किराया देकर गंतव्य के लिए जाना पड़ा। हेरिटेज कंपनी के ऑपरेटर शीतल ने बताया कि बारिश के कारण हेली सेवा बाधित है। मौसम साफ होते ही हेली सेवा सुचारू हो जाएगी। संवाद