फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 14 सड़कें खुलीं, 17 पर बाधित है यातायात

Sun, 29 Jun 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकाेट के भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क को इस तरह पार करते मजबूर ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में भारी बारिश का कहर सड़कों पर टूट रहा है। कपकोट तहसील क्षेत्र की सड़कें सर्वाधिक प्रभावित हैं। शनिवार की सुबह जिले की 31 सड़कों पर यातायात बाधित था। पूरे दिन संबंधित विभाग जेसीबी की मदद से सड़काें को खुलवाने में जुटे रहे। शाम तक 14 मोटर मार्ग खुल गए थे। 17 सड़काें पर यातायात बाधित होने से 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भानी-हरसिंग्याबगड़, खड़लेख-भनार, सौंग-खलीधार, गोगिना-लीती-हरसिंग्याबगड़, विजयपुर-भाटगाड़, बीनातोली-कुंझाली, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, बदियाकोट-कुंवारी, कपकोट-कर्मी, भयूं-गडेरा, बड़ी पन्याली, चीराबगड़-पोथिंग, बिलौना-पगना, चेटाबगड़, सीरी, गुलम-परगड़, मिकिलाखलपट्टा मोटर मार्ग पर यातायात बाधित है। रेवती घाटी को जोड़ने वाली सड़क के दोनों तरफ से बंद होने से क्षेत्र के गांवों का संपर्क पूरी तरह से तहसील मुख्यालय से कट गया है।
ग्रामीण सड़क पर आए मलबे के ऊपर से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। पैदल रास्ते भी नहीं होने से क्षेत्रवासियों को जरूरी काम से आने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें