फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बीएसएनएल की सेवा ने दिनभर रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बीएसएनएल की संचार सेवा दिनभर ठप रही। इंटरनेट सेवा ठप होने से लोग परेशान रहे। बीएसएनएल के अधिकारी फाल्ट कहां पर आया, क्या आया, इसकी सही जानकारी देने से भी कतराते रहे।
विज्ञापन

बागेश्वर में मंगलवार करीब साढ़े 12 बजे से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ने काम करना बंद कर दिया। इससे कई संस्थानों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब सवा तीन बजे इंटरनेट सेवा कुछ मिनट के लिए बहाल हुई लेकिन उसके बाद फिर नेटवर्क ने काम करना बंद कर दिया।
इंटरनेट सेवा बाधित होने को लेकर बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम आफीसर (जेटीओ) हेमंत जोशी से बात की तो उनका कहना था कि लाइन में फाल्ट है। वह यह भी कहते रहे कि गरुड़ में बिजली न होने से भी व्यवधान आ रहा है। करीब 4 बजे जेटीओ से फिर बात की गई तो उनका कहना था कि इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है।
विज्ञापन

जब उन्हें बताया गया कि इंटरनेट सेवा अब भी बहाल नहीं हुई तो उनका कहना था कि अभी वह काफलीगैर में हैं, लौटेंगे तो तब पता चलेगा। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। उसके बाद उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। देर शाम तक बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हुई थी। उपभोक्ताओं में बीएसएनएल बदहाल सेवाओं को लेकर रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें