फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल सेवा ठप रहने से कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बीएसएनएल सेवा ठप रहने से लोगों का काफी कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसका असर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप होने से दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे से बीएसएनएल सेवा बाधित रही। खबर लिखे जाने तक संचार सेवा बहाल नहीं हो पाई थी। वहीं, पिंडर घाटी के गांवों में 15 दिन से संचार सेवा ठप है। धूर में लगा मोबाइल टावर खराब होने से सिगनल नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र में लोगों के मोबाइल शोपीस बनकर रह गए हैं। धूर में लगे बीएसएनएल के मोबाइल टावर से तीख, डौला, धूर, बदियाकोट, उंगिया आदि गांवों को संचार सुविधा मिलती है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द संचार सेवा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें