बागेश्वर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग का हालचाल जानते समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष। संवाद न?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने आईटीआई कमेड़ी और वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आईटीआई और वृद्धाश्रम की जानकारी ली। आईटीआई कमेड़ी के प्राचार्य बीके जोशी ने संस्थान की स्थिति बताई। उन्होंने बताया कि संस्थान में 83 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वेल्डर और इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कुमार ने फिटर ट्रेड में अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं से वार्ता कर प्रशिक्षण की जानकारी ली। वृद्धा आश्रम के अधीक्षक हेम चंद्र तिवारी ने आश्रम की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, बलवंत सिंह, गुलाम मुस्तफा, करमजीत सिंह आदि थे।