फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में फंसे प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद

विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेता सोनू सूद के साथ सेल्फी लेते उत्तराखंड के प्रवासी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे उत्तराखंड के 55 प्रवासियों के लिए अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए। सोनू सूद ने इन प्रवासियों को अपने खर्च पर मुंबई से देहरादून भिजवाया। मुंबई के प्रवासी उत्तराखंडियों के संगठन कौथिग ने अभिनेता सोनू सूद के सामने प्रवासियों की दिक्कत बताई थी। इनमें तमाम लोग बागेश्वर जिले के भी हैं।
विज्ञापन

कौथिग फाउंडेशन से जुड़े उत्तराखंड के प्रवासी समाजसेवक जगजीवन कन्याल ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि मुंबई में फंसे उत्तराखंड मूल के लोगों की समस्या को कौथिग फाउंडेशन ने अभिनेता सोनू सूद के सामने उठाया था। बताया कि अभिनेता सोनू ने उत्तराखंड के 55 लोगों के मुंबई से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आने का इंतजाम किया। शुक्रवार दोपहर एक बजे की फ्लाइट से इन लोगों को देहरादून भेजा। बताया कि अभिनेता सूद ने इन प्रवासियों को हवाई अड्डे तक लाने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की और स्वयं हवाई अड्डे में अपनी टीम के साथ रहे। पत्रकार उमेश कुमार ने भी मदद की। कन्याल ने बताया कि देहरादून लौटे प्रवासियों में उत्तराखंड के सभी जिलों के लोग हैं। उन्होंने उत्तराखंड समाज की ओर से अभिनेता सोनू और उनकी पूरी टीम का आभार जताया। देहरादून लौटने वालों में बागेश्वर के दर्शन सिंह, रूप सिंह टंगड़िया, चंद्रा टंगड़िया आदि भी शामिल हैं। इन लोगों ने अभिनेता सोनू और कौथिग फाउंडेशन का आभार जताया है। कहा है कि इन लोगों की वजह से वह लोग अपने घर जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें