फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौटे युवाओं को होप पोर्टल से जोड़कर किया जाएगा रोजगार सृजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश सरकार ने घर लौटे प्रवासी युवाओं और अन्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए होप पोर्टल तैयार किया है। प्रत्येक विभाग न्यूनतम 500 युवाओं को पोर्टल से जोड़कर डाटा जुटाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने र्पोल की जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर एनआईसी ने वेबसाइट hope.uk.gov.in तैयार की है। इसके माध्यम से प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार की स्थिति के हिसाब से डाटा तैयार किया जाएगा। जिसके बाद स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी, सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक निदेशक डेयरी, निदेशक मत्स्य विभाग, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सहायक निदेशक रेशम विभाग को पत्र लिखकर युवाओं कोपोर्टल से जोड़ने को कहा है। ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को होप पोर्टल का प्रचार प्रसार कर युवाओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें