फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबली तेरा मोबाइल, हाय रे तेरी स्माइल...

विज्ञापन
बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में प्रस्तुति देते गजेंद्र राणा - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ नगरी में उत्तरायणी मेले को लेकर चल रही धूम जारी है। एतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में चल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुमाऊंनी, गढ़वाली गायकों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान गजेंद्र राणा ने बबली तेरो मोबाइल, हाय रे तेरी स्माइल... गाने पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौतिक में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान गढ़वाली लोकगायक गजेंद्र राणा, रमेश बाबू गोस्वामी, दीपा नगरकोटी, कोनी पाठक और शेखर तिवारी ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही मिमिक्री आर्टिस्ट राहुल यादव और कॉमेडियन गणेश भट्ट ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन अजय चंदोला ने किया, उनकी आदित्य देव म्यूजिकल ग्रुप ने बेहतरीन लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के शुरुआत राहुल यादव ने मिमिक्री के साथ की। उन्होंने लोगों की फरमाइश पर कलाकारों की मिमिक्री की।
इसके बाद अजय चंदोला ने सभी कलाकारों से दर्शकों को रूबरू कराया। रमेश बाबू गोस्वामी ने ‘देवी भगवती मैय्या, दैण है जाए...’ से भगवती माता का गुणगान किया और ‘गोपुली त्वीहैन झांवर लायु शटकै ल्हिगो चोरा..’ गाने से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

गढ़वाली लोकगायक गजेंद्र राणा ने ्बबली तेरो मोबाइल, हाय रे तेरी स्माइल...’ लोकगीत गाया। दीपा नगरकोटी ने ‘मोहना मोहना रे मोहना...’ और शेखर तिवारी ने ‘ओ रंगीली बाना, होसिया पराना...’ से लोगों का मनोरंजन किया। कोनी पाठक ने ‘चैता की चैत्वाल...’ गाने से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिलापंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जयंत सिंह भाकुनी आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें