फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी

विज्ञापन
बागेश्वर के शामा क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र पर गिरी बर्फ। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर तक धूप और बादलों की लुकाछिपी का दौर चलता रहा। दोपहर बाद बादल छाने से शीतलहर चलने लगी। कुछ देर बाद बारिश भी हुई। इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तरायणी मेले के अवसर पर बारिश से ठंड बढ़ गई है। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए थे, शाम छह बजे से बारिश होने के बाद जिले में ठिठुरन बढ़ गई। इससे लोग घरों से निकलने में कतराए जबकि बागेश्वर और कपकोट में लगे उत्तरायणी मेलों में आए व्यापारियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इससे उत्तरायणी मेला बाधित होने की आशंका है। सरयू का जलस्तर बढ़ने से दुकानों में पानी भरने का भी खतरा है। इसको लेकर पालिका प्रशासन भी अलर्ट है। बारिश में भीगने से व्यवसायियों के फड़ पर रखा सामान खराब हो रहा है और बारिश के दौरान खरीदारी भी कम हो गई।
इस दौरान नगर क्षेत्र में लोगों ने ठंड से जलने के लिए अलाव और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग किया। बारिश से मेलास्थल में कीचड़ हो गया है, जिससे आम लोगों को चलने में भी परेशानी हो रही है। वहीं, कपकोट और पिंडारी क्षेत्र में बर्फबारी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोगों को जरूरी सामान सामान जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। कई सड़कें, बिजली आपूर्ति, संचार व्यवस्था डगमगाई है। पिंडर घाटी के लोग सबसे अधिक परेशान हैं। कपकोट के ग्राम लीती, खाती, बाछम, समडर, जांतोली, कुंवारी, झूनी, खलझूनी, बदियाकोट, हाम्टी कापड़ी, कर्मी, शामा में बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें