फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार का गेट खोलने को लेकर आपस में भिड़े व्यापारी

Sun, 30 Dec 2018 11:16 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागनाथ वार्ड की बैठक में बहस करते व्यापारी और नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चौक बाजार व कत्यूर बाजार को जाने वाले मार्ग में लगे गेट को खोलने व बंद करने को लेकर रविवार को व्यापारी आपस में भिड़ गए। कुछ व्यापारी गेट खोलने के तो कुछ विरोध में थे। जिस कारण बैठक में विवाद खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


बागनाथ वार्ड के पालिका सदस्य धीरेंद्र परिहार ने वार्ड की समस्या तथा गेट खोलने को लेकर बैठक आयोजित की थी। बैठक में स्थानीय व्यापारी सहित वार्ड के लोग उपस्थित थे। बैठक में कुछ व्यापारी चाहते थे कि चौक बाजार को आने वाले मार्ग में लगा गेट हटाया जाना चाहिए। गेट के कारण लोगों को परेशानी होती है। शवदाह के लिए लकड़ी ले जाने में भी लोगों को गोमती पुल से ही कंधे में उठाकर ले जानी पड़ती हैं। 

कई बाइक चालक भी परेशान रहते हैं। जबकि कुछ व्यापारी व वार्डवासी गेट व्यवस्था से खुश थे। उनका कहना था कि दिन में गेट बंद रहने से बाजार में बाइकों की आवाजाही नहीं हो पाती है। जिससे दुर्घटना का भय नहीं रहता है। गेट को खोलने व बंद करने को लेकर आपसी मतभेद के चलते बैठक में हंगामा खड़ा हो गया। सभासद धीरेंद्र परिहार ने लोगों को शांत कराया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, संजय साह, हरीश रावल, उमेश साह, गोविंद साह जगाती, हेमंत साह, विवेक साह, रमेश मेहता, मुकेश राठौर, दिनेश चंद्र आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें