फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आयुष्मान योजना बनी जरूरतमंदों के लिए संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंद लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। जिला अस्पताल में अब तक इस योजना के तहत 6060 मरीजों का सफल और मुफ्त उपचार किया जा चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान तक 37554 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। अस्पताल में प्रतिदिन नए मरीज योजना के तहत भर्ती हो रहे हैं। जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए हंस फाउंडेशन की ओर से संचालित डायलिसिस की सुविधा भी अब आयुष्मान योजना के तहत पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किडनी के मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिली है।
वर्ष मरीज
2021 से 2024 2942
2024-25 1361
2025-26 1476
2026 में अब तक 283
कोट
जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले कुल मरीजों में से लगभग 70 प्रतिशत मरीजों का उपचार आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से ही किया जा रहा है। सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बिना किसी वित्तीय बोझ के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। - डॉ. तपन शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें