फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनेटरी पैड को लेकर जागरूकता रैली निकाली

Wed, 01 Aug 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
उडेरखानी में जागरूकता कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्वच्छता पखवाड़ा, स्किल से संपूर्ण स्वच्छता के तहत जन शिक्षण संस्थान की ओर से ग्राम पंचायत उडेरखानी ग्राम पंचायत में सेनेटरी पैड को लेकर जागरूकता रैली निकाली। द्वार से द्वार सर्वेक्षण के तहत 71 परिवारों के घर जाकर महिलाओं को सेनेटरी पैड के सही प्रयोग की विधि बताई गई। महिलाओं को पैड भी बांटे गए।  
विज्ञापन


उप स्वास्थ्य केंद्र  छानी की आशा कार्यकत्रियों, एएनएम आशा ग्वाड़ और आशा फेसिलेटेटर चंद्रकला जोशी और ब्लाक समन्वयक निर्मला कर्म्याल ने जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग किया। ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों में सेनेटरी नेपकिन को लेकर जागरूकता की कमी पाई गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान किशोरियों और महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन का उपयोग न करने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। गांव के सर्वे के दौरान पाया गया कि 71 परिवारों के 135 महिलाओं में से 41 महिलाएं सेनेटरी पैड का प्रयोग करती हैं और 93 महिलाएं कपड़े का प्रयोग करती हैं। इसका कारण आर्थिक परिस्थिति बताई गई। बाजार में आम सेनेटरी पैड 30-40 रुपये का आता है। कार्यक्रम में चन्द्रकला जोशी, संस्थान के कार्यकर्ता चंदू नेगी, नरेंद्र खेतवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें