फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में होगा एक थैला, बागेश्वर नहीं होगा मैला

विज्ञापन
बागेश्वर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते फड़ व्यवसायी और पालिका कर्मी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ फड़ व्यवसाय समिति के बैनर तले फड़ व्यवसायियों और पालिका कर्मियों ने रविवार को नगर में रैली निकाली। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अगर हाथ में होगा एक थैला बागेश्वर नहीं होगा मैला के स्लोगन से उन्होंने लोगों से नगर को स्वच्छ और साफ रखने की अपील की।
विज्ञापन

पालिका परिषद से रैली का शुभारंभ किया गया। दुग बाजार, कत्यूर बाजार, स्टेशन रोड, सरयू पुल, गोमती पुल, तहसील रोड समेत पूरे नगर में रैली निकाली गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने हाथों में कूड़ेदान लेकर सड़क किनारे फैले कूड़े को इकट्ठा किया। पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि पालिका प्रशासन नगर को स्वच्छता बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है। आम लोग भी इसमें भूमिका अदा करें। स्वच्छता रैली में पालिका के ईओ राजदेव जायसी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, फड़ समिति के अध्यक्ष किशन राम, सचिव भीम कुमार, नंदन परिहार, कमला देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें