फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शत प्रतिशत मतदान से मजबूत होगा लोकतंत्र

Tue, 01 Aug 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बद्रीदत्त पांडेय परिसर में मतदाता साक्षरता क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी देकर अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. भगवती नेगी और छात्र कल्याण संकाय प्रमुख डॉ. जीवन सिंह गढि़या ने किया। स्वीप कार्यक्रम की संयोजक डॉ. गीता बृथ्वाल और डॉ. सुंदर कुमार ने बताया कि 18 साल की उम्र पूरी करने के बाद युवाओं को मतदान करने का अधिकार मिल जाता है। अपने वोट के माध्यम से ही हम नेता का चुनाव करते हैं। लोग अधिकाधिक मतदान करेंगे तभी वह अपने लिए बेहतर नेता या प्रतिनिधि का चयन कर सकेंगे। इस मौके पर डॉ. उमेश चंद्र जोशी, डॉ. राखी बाल्मीकि, डॉ. अनुपमा पांडेय, डॉ. हेम चंद्र दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें