बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर किए गए अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाने को कहा।
ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए नियमित चेकिंग करने के साथ ही नशे में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करने पर अंकुश लगाने पर जोर दिया। बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। परिवहन विभाग और पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सामने आया कि मार्गों पर 28 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे, जिसमें से 22 हटा दिए गए हैं। शेष 6 अतिक्रमण बीआरओ के अधीन सड़क पर हैं, इनको भारतमाला परियोजना के तहत होने वाले चौड़ीकरण के दौरान हटा दिया जाएगा। संवाद