कपकोट की रामलीला में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पोषण, कुपोषण की जानकारी देते कलाकार।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। केंद्र सरकार ने लोगों को कुपोषण से बचाने के लिए राष्ट्रीय पोषण मिशन चलाया है। इसका प्रचार करने के लिए गंगा सेवा समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने पहला हस्ताक्षर कर इसका शुभारंभ किया। इस समिति से जुड़े कलाकारों ने रविवार को कपकोट की रामलीला के मंच पर नुक्कड़ नाटक कर कुपोषण के खतरे बताए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सही पोषण, स्वच्छता, साफ पानी और पौष्टिक आहार जरूरी है। उन्होंने आलू, मूूली, गडेरी, मडुआ, चावल, गहत, सोयाबीन, भट्ट, मशरूम, हरी सब्जी आदि स्थानीय अनाज और सब्जियों में उपलब्ध विटामिन और पोषक तत्वों की जानकारी दी।
योगेश नगरकोटी ने संचालन किया। जिला पंचायत सदस्य तोली प्रभा गढ़िया, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा, कनिष्ठ उपप्रमुख कवीद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला फर्त्याल, पूर्व प्रमुख मनोहर राम ने भी आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चंद्र सिंह कपकोटी, मां भगवती पूजा कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह कपकोटी, सचिव राम चंद्र जोशी, निर्देशक आनंद बल्लभ पांडे, सभासद तनुज तिरुवा आदि रहे।