फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एचपीवी वैक्सीन के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के कार्मिकों को एचपीवी टीके के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डॉ. अमित आनंद ने वैक्सीन को पूर्ण रूप से सुरक्षित बताया। कहा कि यह एक अत्यंत प्रभावी टीका है जो मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर, जननांग मस्सों और यौन संबंधों से फैलने वाले अन्य कैंसरों से सुरक्षा प्रदान करता है। यह वैक्सीन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को वायरस से लड़ने के लिए तैयार करती है। उन्होंने प्रतिरक्षा के लिए टीकाकरण कराने की अपील की। इस मौके पर डॉ. सपना राजपूत समेत तहसील और ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें