फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कार्य बहिष्कार कर धरने पर डटे रहे लोनिवि कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। परस्पर स्थानांतरण और पदोन्नति समय पर नहीं होने से नाराज लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लोनिवि कार्यालय के परिसर में कर्मचारियों ने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। परस्पर स्थानांतरण की उम्मीद लगाए कर्मचारियों को निराश होना पड़ा है। कई कर्मचारियों की पदोन्नति का इंतजार बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने 13 फरवरी को विभागाध्यक्ष का घेराव करने की चेतावनी दी। इस मौके पर राजेश त्रिपाठी, हरी राम बधाणी, कंचन कुमार, महिपाल सिंह, आनंद सिंह, नवीन दानू, ममता बिष्ट आदि मौजूद रहीं। संवाद


कपकोट में भी जारी रहा धरना
कपकोट। लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के कारण विभागीय कामकाज प्रभावित हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि अपनी जायज मांग मनवाने के लिए वह आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। इस मौके पर जगदीश पंत, नितेश सिंह ढैला, संजीव पांडेय, योगेश कुमार, विजय सिंह, सुंदर रावल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें