राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के नेशनल प्लान आफ एकशन फार 2015-16 के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पैरालीगल वालिंटियर्स की बैठक ली। प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज डा. जीके शर्मा ने कहा वालिंटियर्स को समाज में व्याप्त अपराध रोकने के साथ ही अन्य चुनौतियों से निपटने को भी तैयार रहना होगा।
यहां जिला न्यायालय में वालिंटियर्स को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा घरेलू हिंसा, नशा सहित तमाम तरह के आर्थिक और सामाजिक अपराधों से पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम करना होगा। बच्चों की आत्मनिर्भरता के साथ ही इस बात पर भी ध्यान रखा जाए कि उन्हें शिक्षा संबंधी वैधानिक अधिकार मिलते हैं। एसडीएम फींचाराम चौहान और जिला विकास अधिकारी डा. महेश कुमार ने नियोजन, स्वरोजगार, इंद्रा आवास, मनरेगा, पेंशन, प्रमाण पत्र आदि की प्रक्रिया बताई। वालिंटियर्स से आम लोगों को इन सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने बताया समय-समय पर लीगल एड क्लीनिकों का भ्रमण किया जाएगा। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने किया।
इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणी राय, सिविल जज सीनियर डिवीजन राकेश सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, डा. जितेंद्र तिवारी समेत 59 वालिंटियर्स थे।