फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठपैसिया मेें गुफा देखने वालों का लगा तांता

Wed, 19 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार को पैठाण ग्राम पंचायत के अठपैसिया में मिली गुफा को देखने वालों का वहां तांता लगा है। लोग गुफा के भीतर प्राकृतिक शिवलिंग पर जलार्पण करके पूजा-अर्चना कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने शासन और पर्यटन विभाग से गुफा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि रविवार को कांडा-सानीउडियार सड़क के चौड़ीकरण के दौरान कपूरी गांव के हिमांशु जोशी को एक गुफा दिखाई दी। मंगलवार को गुफा के दर्शन के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

उन्होंने कलाकृतियों को अपने कैमरों में कैद किया। कमस्यार घाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश उप्रेती, राधाकृष्ण शास्त्री, मनोज राठौर, मंजुल रावत, प्रकाश रावत, आनंद राठौर, प्रकाश रावत, गोविंद डिगारी, केवलानंद पांडे, महेश राठौर, केवलानंद डिगारी, लाल सिंह डसीला, शेखर रावत, आनंद खंड़ाई समेत कई लोगों ने शासन और पर्यटन विभाग से गुफा की पर्यटन की दृष्टि से कार्य योजना तैयार करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अराजक किस्म के लोग मौके का फायदा उठाकर कलाकृतियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से गुफा के संरक्षण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें