फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के रवाईखाल में एसबीआई का एटीएम जलाया

Thu, 01 Jun 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
जलाया गया एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने बागेश्वर के रवाईखाल में स्थित एटीएम में आग लगा दी। आग से कैश निकासी वाला भाग पूरी तरह से जल गया है। एटीएम के भीतर माचिस की तीलियां पड़ी मिली। केबिन से केरोसिन की बू आ रही थी। एसबीआई के मैनेजर ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

 
रवाईखाल में एसबीआई के एटीएम का शटर पिछले शनिवार से बंद था। गुरुवार को किसी व्यक्ति ने एटीएम के भीतर से जले की बू आने की सूचना दी। इस पर बैंक मैनेजर चनर राम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कैश निकलने वाली जगह का प्लास्टिक का हिस्सा पूरी तरह से जला था।

मौके पर माचिस की तीलियां पड़ी मिली। एटीएम कक्ष से मिट्टी तेल की बू आ रही थी। इससे माना जा रहा है कि अराजक तत्वों ने मिट्टी तेल डालकर एटीएम को जलाने का प्रयास किया था। एसबीआई की शाखा के मैनेजर ने घटना की जानकरी उच्चाधिकारियों को दे दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें