फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आदर्श विद्यालयों को सीबीएसई से मिलेगी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा है कि प्रदेश के जिन 190 सरकारी इंटर कॉलेजों को अटल आदर्श विद्यालय की मान्यता दी जा रही हैं, उन्हें सीबीएसई से मान्यता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

बागेश्वर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में पांडे ने कहा कि रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए अटल आदर्श विद्यालय खोलने को निर्णय लिया गया है। अटल आदर्श विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई कराई जाएगी। राज्य के प्रत्येक विकासखंड में दो-दो राजकीय इंटर कॉलेजों को अटल आदर्श विद्यालय बनाया जा रहा है।
बागेश्वर के तीनों विकासखंडों में भी दो-दो विद्यालय अटल आदर्श विद्यालय बनाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि 2017 में सत्ता संभालने के बाद भाजपा की सरकार ने शिक्षा में गुणवत्ता के लिए अहम कदम उठाए हैं। 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लास चलाई जा रही हैं। इसके लिए कई वर्षों से डंप 92 करोड़ रुपये की धनराशि का उपयोग किया है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग की पहचान ट्रांसफर, पोस्टिंग, अटैचमेंट उद्योग की बन गई थी। इससे निजात दिलाने का काम किया गया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना के कारण बंद स्कूल केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद ही खोले जाएंगे। स्कूल खोलने से जरूरी बच्चों का जीवन है।
निजी स्कूलों के फीस के लिए दबाव बनाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जो स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं, वही ट्यूशन फीस ले पाएंगे। अन्य कोई भी शुल्क नहीं वसूला जा सकता। इस पर निगरानी के लिए डीएम को समिति बनाने को कहा गया है। वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौरियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें