फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 स्कूल के बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिलों में आग लगाई

Tue, 21 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के जोशीगांव में जली मोटरसाइकिलें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र  के अंतर्गत आने वाले जोशीगांव में अज्ञात लोगों ने एक पब्लिक स्कूल के बरामदे में खड़ी दो मोटर साइकिलों पर आग लगा दी । गश्त में तैनात पुलिस कर्मियों ने धू-धू कर जल रही मोटर साइकिलों से आग बुझाई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार को आरे बाईपास स्थित जोशीगांव के समीप आनंदी पब्लिक स्कूल के बरामदे में वाहन संख्या संख्या यूके 02-8814 और यूके 02-1904 की दो मोटर साइकिलें खड़ी थी। रात में करीब 10.30 बजे असामाजिक तत्वों ने दोनों को आग के हवाले कर दिया। धू-धूूकर जल रही मोटर साइकिलों पर गश्त कर रही पुलिस की नजर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मोटर साइकिलों पर पानी और मिट्टी डालकर आग को बुझा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस मामले क्षेत्रवासी प्रकाश सिंह कार्की ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों के पर मोटर साइकिलों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 436 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसएसआई महेंद्र प्रसाद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें