फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनों को आग से बचाने में सहयोग देंगे प्रधान और सरपंच

Mon, 17 Apr 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
वनों को आग से बचाने में सहयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। वनों को आग से बचाने के लिए डीएफओ एमबी सिंह की अध्यक्षता में सरपंच, ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें सरपंच, प्रधानों ने वनों की सुरक्षा में सहयोग देने का वादा करते हुए आग की घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव भी दिए। 
विज्ञापन


डीएफओ ने कहा कि आग से वनों की सुरक्षा जरूरी है। आग लगने के कारण वन्य संपदा और जीव-जंतुओं को जितना नुकसान होता है उतनी ही क्षति पर्यावरण को भी पहुंचती है। वन कर्मियों को फायर सीजन को एक चुनौती के रूप में लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि वनों को आग से बचाने के लिए वन सरपंच और ग्राम प्रधानों का सहयोग जरूरी है। सभी की सहभागिता से ही वनों की सुरक्षा की जा सकती है। बैठक में मौजूद सरपंच और ग्राम प्रधानों ने वनों को आग से बचाने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन


साथ ही तमाम जरूरी सुझाव दिए। बैठक में एसडीओ सत्येंद्रनाथ त्रिपाठी, रेंजर नारायण दत्त पांडेय, प्रयाग दत्त भट्ट, हरीश खर्कवाल, श्याम सिंह करायत, भुवनेश कुमार पंत, शशि देव, सरपंच संगठन के अध्यक्ष पूरन सिंह, रमेश तिवारी, संजय परिहार, कैप्टन आनंद बल्लभ पांडेय, इंद्र सिंह फर्स्वाण, शंभू दत्त तेवाड़ी, महेंद्र सिंह, ख्याली दत्त जोशी आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें