गरुड़ (बागेश्वर)। विधायक चंदन दास ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना हर इंसान को जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से उन्हें हरसंभव मदद करने को कहा। विधायक दास ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को अपनी निधि से खरीदी गई सामान्य ज्ञान की किताबों के पांच-पांच सेट बांटे।
बीआरसी नौघर में ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों और क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूलों के हेडटीचरों ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में विधायक दास ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।
उन्होंने अभिभावकों से अपने दिव्यांग बच्चों को प्रेम, शिक्षा देने को कहा। विधायक दास ने कहा कि दिव्यांग बच्चों का दिसंबर में बागेश्वर में हेल्थ कैंप लगाया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी जीसी कुनियाल ने शिक्षकों से स्कूल में दिव्यांग बच्चों के पर कुछ ज्यादा ध्यान देने को कहा।
विधायक दास ने स्कूल, कॉलेजों के बच्चों को अपनी निधि से खरीदी गई किताबों के सेट बांटे। बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, हेम लोहुमी ने संचालन किया। वहां डॉ. आनंद बसवाल, जिला समन्वयक सुमित पांडे, नीरज पंत, मोहन चंद्र पंत, केवलानंद पांडे, सुरेश सती, लक्ष्मण पुरी, सुरेश जोशी, नीता अल्मिया, दलीप भाकुनी, भुवन ममगई, पुष्कर अल्मिया, रामलाल आदि ने विचार रखे।