फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक तैनात नहीं किए तो विस चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Tue, 12 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दोफाड़ का उच्चीकरण तो कर दिया गया, लेकिन दो साल बाद भी कक्षाओं के संचालन के लिए प्रवक्ता नहीं भेजे। इसको लेकर अभिभावकों में नाराजगी है। पुंगर घाटी विकास मंच ने शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेेतावनी दी है। 
विज्ञापन


पुंगरघाटी विकास मंच, विद्यालय प्रबंधन समिति सहित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग को भेजे ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र की जनता के मांग उठाने के बाद वर्ष 2014 में स्कूल को इंटर का दर्जा दिया गया। इंटर में चित्रकला, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास विषय को स्वीकृत दी गई।

लेकिन, प्रवक्ताओं की नियुक्ति आज तक नहीं की गई। इसके चलते स्कूल के उच्चीकरण का लाभ दो साल बाद भी छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है। अन्य इंटर कॉलेजों तक जाने के लिए जंगली मार्ग होने से यहां की छात्राएं हाईस्कूल से आगे की शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रही हैं। इसको लेकर क्षेत्र की जनता में नाराजगी व्याप्त है। 
विज्ञापन


अभिभावक इस सत्र में भी इंटर कक्षाओं के संचालन को लेकर आशंकित हैं। जगदीश कालाकोटी, महेश सिंह, कुंदन रौतेला, दीवान गोस्वामी, रमेश राम, बसंत गिरी, भूपाल सिंह, जगदीश राम, सुंदर गिरी, देवकी देवी, जगदीश पुरी, गोविंद राम, प्रकाश गोस्वामी, भूपेश सिंह, गंगा देवी सहित तमाम क्षेत्रवासियों ने कहा है कि यदि इस शिक्षा सत्र में इंटर की कक्षाएं शुरू नहीं हुई तो विधान सभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें