फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता हुईं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता कमला बोरा, सरोजनी देवी, ममता देवी ने जीता पहला, दूसरा और तीसरा स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। एनएचएम के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के निजी होटल में आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। घर-घर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली उत्कृष्ट आशा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास, विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक दास ने कहा कि आशाओं की मेहनत से कई सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं सफल हाे रही हैं। नगर पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने आशा कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जिले के प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की अपील की। आशा कार्यकर्ताओं के कार्याें का मूल्यांकन कर जिले की श्रेष्ठ तीन कार्यकर्ताओं को 5,000, 3,000, 1,000 रुपये से पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आशा कार्यकर्ता कमला बोरा, सरोजनी देवी, ममता देवी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। आशा फैसिलेटर ललिता भाकुनी, पुष्पा मेहता, धना देवी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निर्मला कर्म्याल पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

फोटो 08 बीजीएस 04 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें