फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आशा कार्यकर्ताओं ने की मानदेय और पदोन्नति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने अपनी मांगों के लिए हुंकार भर दी है। आशा फैसिलिटेटर और कार्यकर्ता संगठन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। संगठन ने लंबित मांगों पर विचार नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को संगठन की जिलाध्यक्ष चंद्रकला जोशी और जिला महामंत्री ललिता भाकुनी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2005 से आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आशा कार्यकर्ता को न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये, फैसिलिटेटर को 24,000 रुपये और कोऑर्डिनेटर को 30,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, ईपीएफ और ईएसआई के दायरे में लाने, कार्य के दौरान दुर्घटना या मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान करने, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये की राशि देने आदि की मांग की। इस मौके पर लीला तिवारी, लीला देवी, ज्योति जोशी, बसंती देवी, आनंदी देवी और प्रेमा जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें