फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सहालग का सीजन शुरू होते ही सजने लगे बरातघर

Fri, 14 Nov 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सहालग सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौटने लगी है। जिले के बरातघरों में शादियों के आयोजन के लिए साज-सज्जा शुरू हो गई है। लोग अपनी हैसियत के अनुसार बरातघरों में आकर एडवांस में बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

टेंट कारोबारियाें को भी शादियों के लिए बुकिंग आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सीजन को लेकर कारोबारियों में उत्साह है। जिले के नगर क्षेत्र में 12 से अधिक बरातघर संचालित होते हैं।
सहालग का सीजन आते ही बरातघर संचालकों सुनसान पड़े बरातघरों को सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान शादियों के लिए लोग बरातघरों की तलाश कर अपनी पसंद के बरातघर का चयन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पसंद आने के बाद एडवांस में बुकिंग भी कर रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए संचालक उन्हें तमाम फायदे भी गिना रहे हैं। टेंट कारोबारियों के वहां भी लोग अपनी शादियों के लिए बुकिंग करा रहे हैं। टेंट संचालक भी शादियों की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें