फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक

Fri, 30 Oct 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने कहा कि गांवों से पलायन रोकने के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार परक प्रशिक्षण चल रहे हैं, लेकिन इनका लाभ तभी होगा, जबकि प्रशिक्षण प्राप्त लोग स्वरोजगार अपनाएं। मात्र प्रमाण पत्रों से कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन


यहां विकास भवन सभागार में भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने गांवों से पलायन रोकने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आरसेटी सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को लगातार प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उन्हें स्थानीय संसाधनों पर आधारित हुनर सिखाया जा रहा है, लेकिन इन प्रशिक्षणों की तब तक कोई उपयोगिता नहीं है, जब तक कि लोग स्वरोजगार नहीं अपनाते।
विज्ञापन


उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि वह लोगों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय संसाधन मुहैया कराएं। आरसेटी के निदेशक कश्मीर साहनी ने योजना के बारे में बताया।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एनएल आर्या ने जिले के बैंकों की ऋण जमा अनुपात की स्थिति के बारे में बताया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु जोशी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें