फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को भगाने के आरोपी को रानीखेत में दबोचा

Tue, 08 Aug 2017 12:25 AM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला के अपहरण का आरोपी पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। दूसरे समुदाय का विवाहित युवक रविवार सुबह नगर से दो बच्चों की मां को भगा ले गया। महिला के पति की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को रानीखेत के होटल से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ महिला भी बरामद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को सीजेएम के सम्मुख पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया। मामले के जल्द खुलासे से यहां बवाल होने से बच गया।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नगर क्षेत्र निवासी अमीर अंसारी नाई है। वह रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाली दूसरे धर्म की दो बच्चों की मां को भगा ले गया था। आरोपी शादीशुदा है। उसका एक बच्चा है और उसकी बीवी गर्भवती है। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने अमीर के खिलाफ उसकी पत्नी को भगा ले जाने की नामजद रिपोर्ट लिखाई थी। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।

पुलिस ने इस मामले में तेजी से जांच शुरू कर सोमवार सुबह आरोपी को रानीखेत के होटल से दबोच लिया। महिला भी उसके साथ ही बरामद हुई। महिला के दो बच्चे हैं। वह भी गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी की पल्सर बाइक यूके 02/5183 सीज कर दी है। जिला अस्पताल में महिला का मेडिकल कराया गया है। इस आधार पर आरोपी का धारा 366, 376, 506 के तहत चालान किया गया।
विज्ञापन


आरोपी को सीजेएम के सम्मुख पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज भेज दिया गया है। महिला को सुपुर्द करने के लिए उसके परिजनों को बुलाया गया है। एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में सक्रियता दिखाई। इसे यहां बवाल होने से बच गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें