फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक मेले के दौरान चाक चौबंद रही व्यवस्थाएं

विज्ञापन
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के दौरान लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को जागरूक करती पुलिस? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी के धार्मिक मेले के आयोजन को लेकर प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाएं की। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता के पुख्ता इंतजाम किए। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से चौकन्ना दिखा।
विज्ञापन

ऐतिहासिक उत्तरायणी के पहले दिन मेलार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न स्थानों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की। सरयू बगड़, बागनाथ मंदिर और सूरजकुंड में धार्मिक अनुष्ठान कराने आए लोगों का स्वास्थ्य कर्मियों ने तापमान मापा। पुलिस ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी बनाकर चलने को कहा। लोगों को कोरोना के लक्षण दिखने पर नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच कराने को भी प्रेरित किया।
एसपी ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के दौरान अराजक तत्वों से निपटने के लिए जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात थे। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने मेला स्थल पर जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सरयू नदी किनारे बने स्नानाघाट और सरयू बगड़ का निरीक्षण किया, वहां तैनात जवानों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। सरयू बगड़ पर बनी खोया-पाया चौकी से पुलिस लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करती रही। (संवाद)
विज्ञापन

नियत स्थानों पर पार्क हुए वाहन
बागेश्वर। मेले के दौरान बृहस्पतिवार को विकास भवन रोड पर हल्के वाहनों का प्रवेश बंद रहा। कांडा रोड, मस्जिद वाले मार्ग पर इक्का-दुक्का दोपहिया वाहन चले। कपकोट, रीमा, भराड़ी के वाहन डिग्री कॉलेज मैदान में पार्क हुए। गरुड़ से आने वाली गाड़ियां केएमओयू स्टेशन, ताकुला रोड के टैक्सी स्टेंड के समीप बने पार्किंग में खड़ी रही। भराड़ी के वाहन प्रकटेश्वर मंदिर और कांडा रोड के मीट मार्केट के पास पार्क किए गए। गिरेछीना रोड पर चलने वाली गाड़ियां नदीगांव और जजी रोड पर पार्क हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें