फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के वोटिंग की भी व्यवस्था करें 

Sun, 24 Mar 2019 10:55 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में चुनाव प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कार्मिक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 लोस चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की वोटिंग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने नोडल अधिकारी को ईडीसी, डाकमत पत्र के इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में सिर्फ सामान्य मतदाता ही नहीं बल्कि चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक भी मताधिकार का प्रयोग करना सुनिश्चित कराए। चुनाव ड्यूटी में लगे ऐसे कर्मी जिनका क्षेत्र अल्मोड़ा है उनके लिए समय से ईडीसी भरवाएं। जिनका संसदीय क्षेत्र अल्मोड़ा के बाहर का है उनके लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की जाय। 

डीएम ने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों, पीआरडी, होमगार्ड का डाटा बेस तैयार करने को कहा। इसके अलावा सीएमओ को इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ कर्मियों के लिए ईडीसी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।  ताकि वह अस्पताल के निकटतम बूथ में मतदान कर सकें। डीएम ने नोडल अधिकारी यातायात को कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों के चालकों की ड्यूटी इस प्रकार लगायी जाय कि वे अपने बूथ पर जाकर मतदान कर सकें।  नोडल अधिकारी स्वीप को आम मतदाता को मतदान के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन



मतदान कार्मिकों का प्रथम चरण प्रशिक्षण संपन्न
बागेश्वर।  लोक सभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए तैनात जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम को पहले चरण का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न हो गया है।
रविवार को डिग्री कॉलेज में कार्मिकों को इवीएम, वीवीपैट और चुनाव संबंधी  जानकारी दी गई। डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि चुनाव आयोग की नई गाइड लाइन के अनुसार ही चुनाव संपन्न होंगे। अधिकारी कर्मचारी नई गाइड लाइन का प्रशिक्षण सही तरीके से लें। किसी प्रकार की को परेशानी हो तो नोडल अधिकारियों से मिलकर उसे दूर करें।   कहा कि  यदि कोई भी कार्मिक ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थ का सेवन किया हुआ मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि विधान सभा कपकोट और बागेश्वर में एक-एक बूथ ऐसे बनाये गये है जहां सिर्फ महिला कार्मिकों को ही कार्य संपादित करने हैं।  इसके लिए  32 महिला कार्मिकों को प्रशिक्षित भी किया गया है। प्रशिक्षण में एआरओ आरसी तिवारी, नोडल अधिकारी कार्मिक केएन तिवारी, डीएसओ अरुण वर्मा, समन्वयक प्रशिक्षण डॉ उदय शंकर, सीईओ एचसीएस रावत, मास्टर ट्रेनर दीप जोशी, राजीव जोशी, केवलानंद कांडपाल, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक नरेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें