फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम रायफल्स में तैनात सूबेदार की ड्यूटी के दौरान मौत

विज्ञापन
नागालैंड में मृत असम राइफल के जवान जगत सिंह। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। असम रायफल्स में तैनात सूबेदार की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

काफलीगैर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिमतोली शाताप्यारा निवासी जगत सिंह मेहता (58) पुत्र केशर सिंह मेहता असम रायफल्स में सूबेदार थे। आजकल वह नागालैंड में तैनात थे। आठ अक्तूबर को हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई थी। बृहस्पतिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। बाद में सरयू नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

सिग्नल कोर कौसानी के जवानों ने मृतक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सिमतोली के निवर्तमान ग्राम प्रधान और जगत के भाई आनंद सिंह मेहता ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी, राजस्व उपनिरीक्षक तारा दत्त पाठक ने चिता पर पुष्प चक्र अर्पित किया। जगन्नाथ के पुत्र सुभाष और सुनील ने मुखाग्नि दी। घटना से समूचे क्षेत्र में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें