फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने पर हिम्मत से काम लें महिलाएं

Wed, 30 Jan 2019 11:10 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
राबाइंका बागेश्वर में छात्राओं को जानकारी देते एफएसएसओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फायर सर्विस अधिकारी महेश चंद्र ने कहा है कि घर या दुकान में आग लगने की स्थिति में सबसे पहले हिम्मत से काम लें। हिम्मत हारने के बाद ही आग से सर्वाधिक नुकसान होता है।

विज्ञापन


राबाइंका बागेश्वर में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देते हुए एफएसएसओ ने बताया कि सिलिंडर में आग लगने, शार्ट सर्किट सहित अन्य आग की घटनाओं से निबटने के उपाय अमल में लाने से पूर्व हौसले से काम लेना जरूरी है। अधिकांश लोग आग से डर जाते हैं उसके बाद किसी भी उपाय पर काम नहीं कर पाते हैं। 

उन्होंने आग बुझाने के कई तरीकों की जानकारी दी। कहा कि आग बुझाने में महिलाओं की भूमिका सबसे ज्यादा है। आज की बालिकाएं कल की गृहणी हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा लोहुमी ने छात्राओं को सशक्त व मजबूत होने के गुर बताए। कहा कि छात्राएं खुद को कमजोर न समझें। उनकी सुरक्षा के लिए कई कानून बने हैं। 
विज्ञापन


आग की घटना का डेमो दिखाया 
अपराजिता कार्यक्रम में फायर कर्मियों ने विद्यालय में आग लगने की घटना का डेमो दिखाया। विद्यालय ने फोन कर सूचना दी कि विद्यालय के कमरे में आग लग गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कमरे खाली कराने के बाद आग पर काबू पाया। कमरे में मौजूद दम घुटने से बेहोश व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 

ये लोग रहे मौजूद
फायर कर्मी गणेश चंद्र, हरीश सिंह गुसाईं, चंद्र प्रकाश, सूर्यप्रकाश, सूरज सिंह, सोहन लाल, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश चंद्र, रवि सिंह सहित राबाइंका की प्रधानाचार्य पूजा लोहुमी, नीलम रावत, अंजू दिगारी, दीपा उपाध्याय, पिंकी गोस्वामी, पार्वती देउपा, सरोज टम्टा आदि मौजूद रहे। 
 

आग बुझाने और आपदा से निबटने के उपाय काफी उपयोगी रहे। ऐसे कार्यक्रमों से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। - शिवानी चौबे 

 

कार्यक्रम में बताया कि आग सहित अन्य आपदा से निबटने के लिए सबसे पहले हौसले की जरूरत होती है। - खुशी कौर 

 

कार्यक्रम में अग्निशमन से जुड़ी उपयोगी जानकारियां दी गईं। फायर कर्मियों का डेमो देखकर आत्मविश्वास बढ़ा है। - हिमानी वाणी 

कार्यक्रम से हमें काफी कुछ जानने का मौका मिला। ऐसी स्थिति में आने पर हम इसका डटकर सामना कर सकती हैं। - दिव्या परिहार 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें