फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सरयू वैली में विद्युत सब-स्टेशन की मंजूरी, 6.54 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा क्षेत्र कपकोट की सरयू वैली और शामा क्षेत्र के विकास को एक नई ऊर्जा मिलने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में क्षेत्र में एक अत्याधुनिक विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना के लिए शासन 6.54 करोड़ की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएम घोषणा मद से स्वीकृत पांच करोड़ के सापेक्ष दो करोड़ की पहली किश्त की धनराशि भी जिला मजिस्ट्रेट के निवर्तन पर अवमुक्त कर दी गई है। परियोजना के पूर्ण होने से संपूर्ण सरयू वैली क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या का स्थाई समाधान होगा। विद्युत व्यवस्था अधिक सुदृढ़, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण होने से स्थानीय किसानों, व्यापारियों, युवाओं और कुटीर उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे स्वरोजगार की संभावनाओं को नई गति प्राप्त होगी।

.....कोट
सरयू वैली और शामा क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही थी। योजना को वित्तीय स्वीकृति देने और दो करोड़ की पहली किश्त जारी करने के लिए मैं सीएम का आभार प्रकट करता हूं। संबंधित कार्यदायी संस्था को तय समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ इस सब-स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए । - सुरेश गढि़या विधायक कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें