बागेश्वर। समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति और दिव्यांग विद्यार्थियों को पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वजीफा पाने के लिए पात्र विद्यार्थी के पास जाति विशेष का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों और पूर्व से छात्रवृत्ति का लाभ ले रहे विद्यार्थियों को बैंक खाते के साथ आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है।
शैक्षणिक संस्थानों के बॉयोमैट्रिक प्रमाणीकरण के लिए फॉर्म भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। पात्र विद्यार्थियों को सबसे पहले scholarships.gov.in वेबसाइट पर अपना ओटीआर नंबर जनरेट करना होगा। उसके बाद अनिवार्य दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।